Falling trend continues
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल रही और लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। जहां एक दिन पहले साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत से ज्यादा गिरे थे, वहीं आज भी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
29 अक्टूबर को सेंसेक्स 677 अंकों की गिरावट के साथ 59,306 और निफ्टी 185.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,671 पर बंद हुआ है। आज मुख्य रूप से रिलायंस जैसे दिग्गज और आईटी स्टॉक्स में बिकवाली हावी रही, जिस कारण बाजार पर दबाव बढ़ा। वहीं एशियाई बाजारों में भी गिरावट का घरेलू इक्विटी बाजार पर असर पड़ा।
कारोबार के दिन इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 60 हजार के पार 60,132.81 और निफ्टी 17,915.85 तक पहुंचा था लेकिन बिकवाली के दबाव के चलते तेजी संभल न सकी और दोनों ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार लाल रंग के साथ बंद हुए। यूरोप में स्टॉक एक्सचेंज मध्य सत्र के सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।
Also Read : Share Market Down 800 प्वाइंट तक टूटा था सेंसेक्स, निचले लेवल से थोड़ी रिकवरी
Connect With Us : Twitter Facebook