Former Punjab Congress Chief Sunil Jakhar Taunts
इंडिया नयूज, चंडीगढ़:
Former Punjab Congress Chief Sunil Jakhar Taunts पंजाब कांग्रेंस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर सवाल खडे किए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा जी-23 ग्रुप को मनाने की कोशिश का विरोध जताते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। सुनील जाखड ने अपने शायराना अंदाजा में ट्विटर पर लिखा कि झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर, सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़ें
।
टवीट के जरिये यह कसा टॉन्ट
जाखड़ के तंज का यह निकाला जा रहा मतलब
सुनील जाखड़ द्वारा कसे गए तंज का मतलब यह निकाला जा रहा है कि असंतुष्टों को बहुत ज्यादा तवज्जो देना न केवल अधिकार कमजोर करेगा बल्कि बगावत को बढावा मिलेगा, इससे कैडर भी निराश होगा और असंतोष को प्रोत्साहित करेगा। हाल ही में 5 राज्यों के चुनावों में हार का सामना करने वाली कांग्रेस पर जी-23 ने गांधी परिवार की अध्यक्षता पर सवाल खडे करने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नेताओ से मुलकात करने व उन्हें मनाने का सिलसिला शुरू किया था।
Also Read : Punjab AG Will Take Only Rs 1 As Salary: सिर्फ 1 रुपए सैलरी के रूप में लेंगे पंजाब एजी
Read More: Bhagwant Mann Cabinet Decision : पंजाब में भरे जाएंगे 25 हजार खाली पद
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube