Gajar ka Halwa Recipe यह एक ऐसी इंडियन डिश है जो खासतौर से सर्दियों में ही पसंद की जाती है। त्योहारों के मौकों पर मिठाई की दुकान पर भी आपको गाजर का हलवा खूब दिखाई देगा।
इसे आप त्योहार और खास मौकों पर बना सकते हैं। तो आइए बनाते हैं गाजर, चीनी, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये लजीजदार स्वीट डिश जिसे खाने के बाद हर कोई खुश हो जाता है।
सामग्री Gajar ka Halwa Recipe
- गाजर 600 ग्राम
- दूध 600 एमएल
- एक कप चीनी
- तीन टेबलस्पून घी
- चार-पांच क्रश की हुई इलायची
- तीन टेबलस्पून पिस्ता
बनाने की विधि Gajar ka Halwa Recipe
आज हम आपको गाजर के हलवे की इतनी आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसमें आपको गाजर को घंटों कद्दूकस करने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बस आप गाजर का ऊपरी व निचला हिस्सा हटाकर उसे छील लें। अगर गाजर के बीच का हिस्सा ज्यादा व्हाइट है, तो आप उसे चाकू की मदद से हटा सकती हैं। अब आप एक कूकर लेकर उसे गैस पर रखें।
अब इसमें गाजर व एक कप दूध और एक चम्मच घी डालें। अब इसमें ढक्कन लगाकर एक सीटी लगाएं। एक सीटी के बाद आप इसे लो फ्लेम में पकाएं। फिर आप गैस बंद करें और खुद ब खुद प्रेशर निकलने दें। अब आप ढक्कन खोलें और कूकर को फिर से हाई फ्लेम पर रखें। अब इसमें बचा हुआ दूध और इसमें क्रश इलायची व पिस्ता डालकर पकाएं करीबन 20-25 मिनट के लिए पकाएं।
इसे बीच-बीच में चलाते रहें। अब इसमें चीनी डालकर चलाएं ताकि चीनी मेल्ट हो जाए। जब चीनी पिघल जाए तो आप इसमें एक बड़ा चम्मच घी डालें और बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं। आखिरी में इसमें थोड़ा घी और डालें और एक मिनट तक मिक्स करें। अब आपका गाजर का हलवा बनकर तैयार है। बस आप इसे सर्विंग बाउल में निकालें और फैमिली के साथ मिलकर खाएं।
Read Also : Latest Bhai Dooj 2021 Wishes Messages in Hindi and English
Read Also : Bhai Dooj 2021 Messages from Brother to Sister
Read Also : Bhai Dooj 2021 Status Messages