इंडिया न्यूज, मुंबई:
बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को उनकी 152वीं जयंती पर याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बापू के विचारों को साझा किया। गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती (jayanti) के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
Gandhi jayanti 2021 आज प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है
आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की भी जयंती है। Lal Bahadur Shastri का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वह 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। शास्त्री को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा देश श्रद्धापूर्वक याद करता है।
Gandhi jayanti 2021 बॉलीवुड हस्तियों ने पोस्ट शेयर कर बापू के विचारों को साझा किया
लता मंगेशकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘नमस्कार, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पण करती हूँ।’
वहीं अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर महात्मा गांधी के विचार को साझा किया। तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘मैं जीवन में कुछ ऐसा फॉलो करती हूं, जिसने मुझे असीम शांति दी है।
गांधी जंयती।’ अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘भारत के दो महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस पर उनकी शिक्षा और देश के प्रति त्याग की भावनाओं को मेरा शत शत नमन है। इन हस्तियों के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। धन्यवाद राष्ट्रपिता #महात्मागांधी और राष्ट्र के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री श्री #लालबहादुरशास्त्री जी!! जय हिन्द!