इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Gehraiyaan New Song Beqaaboo Released: दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी स्टारर मूवी गहराइयां इन दिनों चर्चा में है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से दीपिका और सिद्धांत चतुवेर्दी के बीच की इंटिमेट सीन्स की चर्चा हो रही है। बता दें कि फिल्म का म्यूजिक पहले ही हिट हो चुका है। पहले रिलीज हुई गानों में गहराइयां का टाइटल ट्रैक और डूबे हर तरफ पसंद किया जा रहा है। इसका प्रजेंटेशन कमाल का है। अब इसका एक और गाना बेकाबू भी रिलीज कर दिया गया।
रिलीज से ठीक दो दिन पहले इस गाने को रिलीज कर एक बार फिर दर्शकों को दीपिका और सिद्धांत की केमेस्ट्री और इस फिल्म की ब्यूटी से रूबरू कराया गया है। वहीं गाना फिल्म के रिलीज में मात्र दो दिन का समय है। उसके पहले आज के दिन इसका एक पेपी डांस सॉन्ग जारी किया गया है।
इस गाने का म्यूजिक भी पहले दो गानों की तरह शानदार है। ये गाना इस साल के बेहतरीन इवेंट सांग्स में से एक होने वाला है। इस गाने को सवेरा और शाल्मली ने मिलकर गया है। इसके लिरिक्स लिखे कौसर मुनीर ने। इस गाने में सारी स्टारकास्ट किसी ट्रिप पर जाती हुई दिखाई दे रही है। इस गाने में खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 11 फरवरी 2022 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Read More: Rahul Roy Birthday पहली फिल्म आशिकी से बन गए थे सुपरहीरो
Read More: Salman Khan Shared Special Moment Photo मां की गोद में आराम करते दिखे भाईजान
Read More: Amrita Singh Birthday फिल्म ‘बेताब’ से पर्दे पर छा गई थीं अमृता सिंह
Connect With Us : Twitter Facebook