इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
(Youtube) आजकल यू-ट्यूब पर हर समस्या का समाधान मिल जाता है। शायद इसी कारण सभी लोग यू-ट्यूब से बहुत कुछ सीखते हैं। लेकिन कभी-कभी यह ज्ञान उल्टा भी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ नागपुर की एक युवती के साथ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। दरअसल, 25 साल की एक युवती यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर घर पर ही अपना एबॉर्शन करने की कोशिश कर रही थी। जैसे ही युवती ने भ्रूण निकालने की कोशिश की तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि समय पर अस्पताल ले जाने पर उसकी जान बच गई और अब वह खतरे से बाहर है।
मामला 23 सितम्बर का बताया जा रहा है। दरअसल, उक्त युवती रेप पीड़िता बताई जा रही है। उसे इतना बड़ा कदम उठाने की सलाह भी उसके कथित प्रेमी ने दी थी। आरोपी ने युवती को घर पर ही एर्बाशन करने के कई वीडियो दिखाए थे जिसके बाद युवती ने किचन के धारदार सामान से अपनी गर्भनाल काटने की कोशिश कर डाली और अपनी जान जोखिम में डाल दी।
2016 से करता आ रहा रेप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसका साल 2016 से लगातार रेप कर रहा था। पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान सोहेल वहाब खान के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि ड्राइवर आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक 2 साल का बेटा भी है। आरोपी ने बिना डाक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के पीड़िता को दवाइयां भी खरीद कर दी थीं।
Also Read : October 2021 Vrat Festival List जानें अक्टूबर में कब कौन सा त्योहार है?