India News(इंडिया न्यूज), Guru Purnima 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करते हैं। 12 जुलाई को मंगल ने वृषभ राशि में गोचर किया। आपको बता दें कि यहां पहले से ही बृहस्पति मौजूद थे। ऐसे में वृषभ राशि में गुरु और मंगल की युति बन रही है और यह युति 26 अगस्त तक रहेगी। आपको बता दें कि यह युति करीब 12 साल पहले बनी थी। गुरु और मंगल एक दूसरे से मित्रता का भाव रखते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों का एक साथ एक ही राशि में उपस्थित होना कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

  • इन लोगो की बदलेगी किस्मत
  • इस तरह के आएगे

मेष

ज्योतिष के अनुसार गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर मंगल और गुरु की युति मेष राशि वालों को विशेष लाभ देने वाली है। इस दौरान गुरु आपके भाग्य के स्वामी होते हैं। ये दोनों ग्रह मेष राशि वालों के धन भाव में युति कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कई अच्छी जगहों से ऑफर मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ होगा। वहीं इस राशि के व्यापारी भी लाभ की स्थिति में रहेंगे। वाणी में स्पष्टता देखने को मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपको मान-सम्मान मिलेगा।

Ramayana: वनवास में भगवान राम ने किया था इन 4 चीजों का निर्माण, आज के समय में यह है ये जगह

कर्क Guru Purnima 2024

आपको बता दें कि कर्क राशि के जातकों के लाभ भाव में बृहस्पति और मंगल की युति है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से कई अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इस समय आपका पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। इतना ही नहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमा किए हुए धन में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस राशि के लोगों को यात्राओं से भी लाभ मिल सकता है। आपकी कोई बड़ी इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। Guru Purnima 2024

सिंह

गुरु पूर्णिमा पर सिंह राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है। इस दौरान यह युति कई मायनों में सौभाग्यशाली रहने वाली है। आपको बता दें कि बृहस्पति और मंगल के मित्र सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। ये दोनों ग्रह आपके कर्म भाव में युति बना रहे हैं। ऐसे में इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा लाभ मिलेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

पैसों से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या इस दौरान हल हो सकती है। कन्या यह युति आपकी राशि के नवम भाव में होने जा रही है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस समय आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। कामकाज के तरीके में बदलाव आएंगे। लेकिन आपको ऐसे काम करने से बचना होगा। अगर आप किसी वजह से परेशान हैं तो उसका समाधान मिल सकता है।

देश कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद में अब कथावाचक Devkinandan Thakur ने की बड़ी अपील, मक्का-मदीना का नाम लेकर कही ये बात