इंडिया न्यूज़,OTT News (Mumbai) :
फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्देशक हंसल मेहता, ‘लुटेरे’ वेब सीरीज के जरिये भी लोगों को एंटरटेन के करने के लिए तैयार है। बता दें इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हंसल मेहता ने इसका टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर को अभी तक का रिस्पांस अच्छा मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा। शो में रजत कपूर मुख्य में हैं। सर्वाइवल, लालच और डर को दिखाती इस वेब सीरीज की कहानी सोमलियाई समुद्री लुटेरों पर केंद्रित है।
यह है वेब सीरीज लुटेरे की कहानी
दरअसल लुटेरे की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित काल्पनिक थ्रिलर ड्रामा है। यह एक बड़े कमर्शियल भारतीय जहाज की कहानी है, जिसे सोमालिया के तट से अपहरण कर लिया जाता है। यहीं से इसकी कहानी शुरू होती है। इसी थीम के ईद गिर्द घूमती वेब सीरीज की कहानी यह दिखाएगी कि उस जहाज पर सवार चालक के साथ क्या होता है। यह पहला शो है जो सोमालियाई समुद्री लुटेरों की समस्याओं को सामने लाएगा। शो की शूटिंग यूक्रेन, केप टाउन और दिल्ली में की गई है।