इंडिया न्यूज, दिल्ली:
Happy Birthday Lata Mangeshkar पूरी दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। उन्हें देश दुनिया के दिग्गजों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लता दीदी आज 92 साल की हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने लता मंगेशकर के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
अमजद अली खान (Amjad Ali Khan) ने खुद के साथ लता मंगेशकर की तस्वीर को शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी नजर आ रहे हैं।
गौर हो कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। लता दीदी ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके गायिकी क्षेत्र में योगदान के मद्देनजर भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया है।
Must Read : Happy Birthday Lata Mangeshkar जन्मदिन पर Vishal Bhardwaj ने दिया सुरीला Birthday गिफ्ट