India News (इंडिया न्यूज़) Haryana : हरियाणा के कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सन्त महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार सहयोग करती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले कि शहीद उधम सिंह ने आजादी की लो को आगे बढ़ाने का काम किया था। इस समय से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उनके पास पीछे कोई ठोस योजना नहीं है और वे अभी बैठक संगठनों के मुद्दे में ही उलझे हैं।

शहीद उधम सिंह से ले प्रेरणा- सीएम मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद उधम सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी को शहीद उधम सिंह से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से शहीद उधम सिंह द्वारा बचपन में ही एक संकल्प लिया गया था। जिसको उन्होंने 21 साल तक अपने अंदर रखा और 21 साल बाद विदेश की धरती पर जाकर देश का बदला लिया।

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के लिए रुपए देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की कंबोज धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपए और कुरुक्षेत्र की कम्बोज धर्मशाला के लिए 21 लाख 76 हजार 76 रुपए और सांसद की तरफ से 11 लाख रुपए व शाहबाद की कंबोज धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मणिपुर को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार हमेशा तैयार रहती है विपक्ष को आगे पीछे कुछ मिल नहीं रहा है। आज तक विपक्ष अपना संगठन तो तैयार कर नहीं पाई । लेकिन भाजपा सरकार के नीचे पन्ना प्रमुख से लेकर ऊपर तक पूरा संगठन खड़ा है और हमेशा तैयार भी रहता है।

गर्वनर जनरल माइकल ओ’ ड्वायर की लंदन जाकर की थी हत्या

बता दें कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ’ ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी। कई इतिहासकारों का मानना है कि यह हत्याकाण्ड ओ’ ड्वायर और कई अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिससे वह पंजाब पर नियंत्रण पा सके। उनका मुख्य उद्देश्य पंजाबियों को डराने का था। जिस कारण उधम सिंह ने लंदन जाकर उसकी गोलि मार कर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें : Delhi Ordinance: थोड़ी देर में लोकसभा में पेश होगा दिल्ली अध्यदेश पर बिल, कांग्रेस नेता ने कहा- इस बिल को पास होना चाहिए