India News (इंडिया न्यूज), Haryana TET and SSC MTS Final Result Out: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एमटीएस से लेकर हवलदार परीक्षा तक कई प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट आ गया है। आप में से किसी ने भी अगर इन परीक्षाओं में भाग लिया था तो अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। चलिए जान लेते हैं कि आप अपना रिजल्ट आसानी से कैसे चेक कर सकते हैं। दोनों रिजल्ट को डाउनलोड करने की प्रक्रिया को नीचे अलग-अलग बताया गया जिसे ध्यान से पढ़ें। चलिए जान लेते हैं।

Haryana TET रिजल्ट 2023

(Haryana TET & SSC MTS)

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा ने एचटीईटी परीक्षा 2023 का  रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे देखने के लिए कैंडिडेट्स को बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट को वीजीट करना होगा। इसके लिए आपको – bseh.org.in.पर जाना होगा।  इसके लिए आपको इनकी जरुरत पड़ेगी – रोल नंबर, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर एक लिंक – HTET Result 2023 के नाम से होगा इस पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा (ये लॉगिन पेज होगा)।
  • नए पेज पर अपनी डिटेल भर दें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • अब आपका रिजल्ट कंप्यूटर ओपन हो जाएगा।
  • चेक कर लें।
  • डाउनलोड कर लें।
  • प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

SSC MTS फाइनल रिजल्ट 2023

क्या आप स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2023 के परिणाम चेक करना चाह रहे हैं। इसके फाइनल नतीजे जारी हो गए हैं। जो कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में शामिल हुए थे, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  – ssc.nic.in पर जा सकता है।

बता दें कि कुल 1729 कैंडिडेट्स ने इसमें सफलता हासिल किया है। इसके तहत 1346 ने एमटीएस पद के लिए और 388 ने हवलदार पद पर क्वालीफाई हुए है। वहीं कमीशन की ओर से  57 कैंडिडेट्स का रिजल्ट को रोक दिया गया है।

Also Read:-