Health Benefits of Ghee for Babies: घी का सेवन क्यों है जरूरी: वैसे तो घी हर किसी को खाना चाहिए लेकिन बच्चों के लिए इसका सेवन ज्यादा जरूरी है। घी के सेवन से बच्चों को विकास तेज गति से होता है और उनकी स्मरण शक्ति भी तेज होती है। घी एक आयुर्वेदिक औषधि है। यह वात और पित्त को शांत रखने के साथ लीवर का सही करता है। पुराने समय से ही घी एक महत्वपूर्ण आहार है। कई शोध के अनुसार घी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ, डाइजेशन को दुरुस्त करता है।  घी में बहुत से ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

सही विकास के लिए घी जरूरी (Ghee is essential for proper growth)

1 बच्चे काफी एक्टिव होते हैं। वह दिनभर उछलकूद या भागदौड़ में लगे रहते हैं। जिससे उन्हें चोट लगने का डर भी ज्यादा रहता है। ऐसे में घी बच्चों की डाइट में शामिल करने से उनकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। घी वसा का अच्छा स्रोत होता है।
2 घी बच्चों को नियमित रूप से खिलाएं। इससे वह एक्टिव बने रहेंगे। घी से स्टेमिना बढ़ता है। शोध के अनुसार बढ़ते बच्चे के विकास के लिए ऊर्जा बेहद जरूरी माना जाता है।
3 डाइजेशन सिस्टम के साथ स्मरण शक्ति को दुरूस्त करने में घी का महत्वपूर्ण रोल है। यदि बच्चों को घी खिलाया जाएगा तो वह अच्छे से विकास करेगा और स्वस्थ भी रहेगा।
4 घी एक ऐसा इम्युनिटी बूस्टर है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। बच्चों को नियमित  घी खिलाने से बीमारियां उनके निकट भी नहीं भटकेंगी।
5 हमारे दिमाग को 60 प्रतिशत हिस्सा फैट से बना होता है। जो हमें घी से प्राप्त होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार बच्चों को घी देना चाहिए। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है।

Connact Us: Twitter Facebook