Health Benefits of Gooseberries : हम हर रोज अपने आप को बहुत सी चीजों का सेवन करते हैं। इसके साथ ही हमारे घरों में ओर भी बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं। जो हमारे लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। लेकिन इनके बारे में हमें पता नहीं होता। आंवला भी इन चीजों में से एक है। आयुर्वेद में बहुत बार इसका जिक्र देखने को मिलता है। और इसके प्रयोगों के बारे में भी आयुर्वेद में बताया गया है। इसे आयुर्वेद में एक जड़ी-बूटी बताया गया है। आवंले में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैंं।
जो मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। यह पाचन तंत्र और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पहले इसका उपयोग बहुत से घरेलु नुस्खों में किया जाता था। लेकिन आज इसका उपयोग होता जरुर है लेकिन आम घरों में नहीं। लेकिन आप घर पर इसके सेवन से बहुत से फायदों का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको आंवले के ऐसे ही फायदों के बारे में बनाएंगें जिससे आपको स्वास्थ रहने में सहायता मिल सकती है।
आवंला नहीं होने देगा हेयर फाल (Health Benefits of Gooseberries)
विटामिन सी से भरपूर आंवला हेयर फॉल से निजात दिलाता है। साथ ही यह बालों पर टॉनिक की तरह काम करता है, इसके सेवन से रूसी से लेकर बालों के झड़ने तक की समस्या का उपचार होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद (Health Benefits of Gooseberries)
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है।
दिल को भी मिलता है इसका लाभ (Health Benefits of Gooseberries)
कोलेस्ट्रॉल को दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा काफी कम हो जाता है।
इम्यूनिटी को करता है बूस्ट (Health Benefits of Gooseberries)
एंटीआक्सिडेंट गुणों से भरपूर आंवला बॉडी को डिटॉक्स करता है, साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने से बॉडी से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
हड्डियों को करता है मजबूत (Health Benefits of Gooseberries)
आवंला में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि यह आस्टियोक्लास्ट को भी कम करता है। हड्डियों को कमजोर करने के लिए जो कोशिकाएं जिम्मेदार होती हैं, उन्हें आस्टियोक्लास्ट कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले का रस रोजाना पीने से जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति मिल सकती है।
Also Read : Healthy Diet स्वस्थ रहना है तो सुबह खाली पेट भिगोकर खाएँ ये 5 चीजें
Connect With Us : Twitter Facebook