Health Care Tips : To keep the kidney healthy, consume these things daily
Health Care Tips : हमारे शरीर को फिट रखने के लिए इसके जरूरी अंगों को स्वस्थ रखना आवश्यक है। किडनी मानव शरीर का बेहद जरूरी अंग है। किडनी हमारे शरीर से वेस्ट और एक्स्ट्रा पानी को पेशाब के रूप में बाहर निकाल देती है। ऐसे में जो लोग अपनी किडनी का ख्याल नहीं रखते है उन्हें वक्त के साथ यूरिन और हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। किडनी खराब होने के कारण शरीर में हार्ट से रिलेटेड बीमारियां भी होने लगती हैं, इसलिए शरीर को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखने के लिए किडनी को ठीक रखना बहुत जरूरी है। किडनी को हेल्दी रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर खाने का सेवन करना चाहिए। सही चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल किडनी बल्कि शरीर के दूसरे अंग भी ठीक तरीके से काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं वो रेसिपीज जिन्हें खाने से आपकी किडनी हेल्दी रह सकती है।
Also Read: जानिए ये नाशपाती खाने के जबरदस्त फायदे
जरूर खाएं सेब (Health Care Tips)
ये तो आप सभी जानते हैं कि फलों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं इन फलों में एक फल ऐसा है जो आपकी किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये फल है सेब। सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है। ये किडनी को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है।
लहसुन (Health Care Tips)
किसी भी खाने की चीज में अगर लहसुन का तड़का लग जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन आपकी किडनी के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। लहसुन में सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस अधिक मात्रा में होता है। ये सभी किडनी को हेल्दी बनाए रखने में अच्छे होते हैं।
Also Read: जानिए ,काले लहसुन को रोजाना मात्रा में खाने के फायदे
बंद गोभी (Health Care Tips)
इस लिस्ट में बंद गोभी का भी नाम शामिल है। बंद गोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे कई लोग फास्ट फूड में, सब्जी के रूप में पकाकर या फिर सलाद के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो किडनी को ठीक रखने में असरदार होते हैं।
फिश का सेवन भी लाभदायक (Health Care Tips)
किडनी के लिए फिश का सेवन करना भी आपके लिए लाभदायक होगा। फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। इस वजह से आप फिश का सेवन कर किडनी को हेल्दी बनाए रखन में मदद कर सकते हैं।
Also Read : Healthy Diet जानिए उम्र भर रहना है फिट तो खाली पेट क्या खाएं, क्या नहीं
Connect With Us : Twitter Facebook