नसों के द्वारा हमारे शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। ऐसे में अगर नसें कमजोर हो जाएं तो इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इसलिए नसों को मजबूत रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आपकी नसें कमजोर हैं तो इसके लिए आपको कुछ घरेलू उपाए कर सकते है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
नसे कैसे होगी मजबूत?
नसों को मजबूत करने के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत ही जरूरी है अपने आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करेँ वहीं आयरन से भरपूर आहार भी जरूरी है इससे आपकी नसे मजबूत रहेगी।
सरसों के तेल की मालिश।
नसों में दर्द या फिर सूजन से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल की मालिश करें। सरसों तेल की तासीर गर्म होती है इसलिए यह मालिश नसों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।
संतुलित आहार।
नसों को मजबूत करने के लिए विटामिन सी वाले आहार जैसे- पाइनएप्पल, संतरा, ब्रोकली अन्य खट्टे फल नसों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते है। इसके अलावा आप अपने आहार में ब्राउन राइस,ओटमील,टमाटर, दालें जैसी चीजों को अवश्य शामिल करें।