इंडिया न्यूज:
Home Remedies For Cold Hands and Feet : सर्दियों में कुछ लोगों के हाथ-पैर ठंडे अत्यधिक ठंडे रहते हैं। जुराबें पहनने के बावजूद भी हाथ-पांव गर्म नहीं होते, जिसके कारण सर्दी-खांसी का डर भी रहता है। हालांकि लोग यह समझकर इसे इग्नोर कर देते हैं कि शायद ऐसा सर्दी की वजह से हो जबकि ये गलत है। सर्द हवा के अलावा हाथ-पांव ठंडे होने के और बहुत से कारण हो सकते हैं, ठंड से बचने के लिए इन घरेलू उपायों को जरुर अपनाये।
तेल की मसाज Home Remedies For Cold Hands and Feet
जब हाथ या पैर ठंडे पड़ जाएं तो गुनगुने तेल से मालिश करना फायदेमंद होती है। मसाज करने से उंगलियों और पंजों में ब्लड सकुर्लेशन बढ़ता है जिससे आॅक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है। पैरों में अकड़न और खुजली भी नहीं होती और गर्महाट बनी रहती है। और ठंड के समय में त्वचा रुखी हो जाती है तेल की मसाज करने से वह समस्या भी खत्म हो जाती है।
READ ALSO : NZ vs AUS T20 World Cup Final : क्या बोले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन
कम फैट वाला खाना खाये Home Remedies For Cold Hands and Feet
बहुत ज्यादा तला और फैट वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में ब्लड सकुर्लेशन कम होता है जिसके कारण हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। इसलिए ऐसे भोजन से परहेज करें। आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जो आपको प्रोटिन भी दे और आपका फैट भी न बढ़ाए इसके लिए आप लो फैट पनीर या टोफू पनीर भी प्रोटीन ले सकते है।
सेंधा नमक उपयोगी Home Remedies For Cold Hands and Feet
सेंधा नमक शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायक हैं। साथ ही ये दर्द और सूजन को भी कम करते हैं। इसके लिए टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें सेंधा नमक डालें। इससे अपने हाथ और पैरों की भी सिंकाई करें। ऐसा करने से उंगलियों में खुजली नहीं होगी और हाथ पांव ठंडे नहीं पड़ेगे। और इस पानी से स्नान करना भी फायदेमंद हो सकता है।
दिन में 8-9 गिलास पानी पिए Home Remedies For Cold Hands and Feet
सर्दियों में ठंड के कारण प्यास कम लगती है और लोग पानी नही पिते। इस वजह से शरीर में रक्त का प्रवाह नही हो पाता और हाथ पैर ठंडे हो जाते हैं। इस मौसम में भी पर्याप्त पानी पीना चाहिए ताकि विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकले और आप स्वस्थ रहें।
आयरन की कमी न होने दे Home Remedies For Cold Hands and Feet
शरीर में आयरन की कमी हो तो एनीमिया यानी खून की कमी होने का खतरा रहता है। अगर आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो ये एनीमिया बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इससे बचने के लिए चुकंदर, पालक, खजूर, अखरोट, सायोबीन, सेब जैसे आयरन युक्त आहार का सेवन करें।
Home Remedies For Cold Hands and Feet
READ ALSO : Why Include Mushrooms in the Diet मशरूम को डाइट में क्यों करें शामिल
Connect With Us : Twitter Facebook