How To Keep Liver Healthy हम सब जानते हैं कि लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन क्या आप उसकी उतनी देखभाल कर पाते हैं। जितना कि वह महत्वपूर्ण है। क्या आप जानते हैं कि यह अंग हमारे शरीर में क्या कार्य करता है। यह हमारे शरीर में पाचन का कार्य करता है।

इसके साथ ही यह हमारे शरीर से अनावश्य चीजों को बाहर निकालता है। तो ऐसे मे इसे स्वस्थ रखना हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। कुछ लोग तो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सी दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना हमाने जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ फल-सब्जियों से भी हम अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

इन सब चीजों का सेवन आपके लिवर को रखता है स्वस्थ (How To Keep Liver Healthy)

हम लगभग हर रोज बाहर का खाना खाते रहते हैं। जो हमारे लिवर के लिए नुकसान दायक होता है। और हमारे लिवर को कमजोर कर सकता है। लेकिन हर कुछ फलों व सब्जियों का सेवन हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं।

1. चुकंदर (How To Keep Liver Healthy)

चुकंदर पोषण का खजाना है और डिटॉक्स करने के मामले में इसका कोई जोड़ नहीं। इसे जूस या सूप के रूप में लेने से शरीर में विटमिन सी के फायदे पहुंचते हैं और यह ऐंटीआक्सिडेंट के रूप में काम करता है। यह बाइल डक्ट को प्रटेक्ट करता है, बाइल जूस को पतला करता है और आसानी से पच जाता है।

2. केला (How To Keep Liver Healthy)

फैटी लिवर होने पर हमारे पेट में दर्द होने लगता है। इस स्थिति में भोजन को पचाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे लोगों को हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए। केला हल्का होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखते हैं। केला खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

3. ब्रॉकली (How To Keep Liver Healthy)

ब्रॉकली में आयरन, विटमिन्स और ऐंटीआक्सिडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें ग्सूकोसिनोलेट पाया जाता है जिससे लिवर डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स निकालता है। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4. सेब भी है फायदेमंद (How To Keep Liver Healthy)

सेब में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। सेब में पेक्टिन तत्व होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम, कोलेस्ट्रॉल में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकाल कर लिवर को साफ रखता है।

5. लहसुन (How To Keep Liver Healthy)

लहसुन लिवर को डिटॉक्स करने में सबसे ज्यादा कारगर होता है। ताजे लहसुन की एक कली रोजाना खाने से लिवर पर जादुई असर होता है।

इसमें सेलेनियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे लिवर एंजाइम्स टॉक्सिन्स को फ्लश करते हैं। इसमें मौजूद कुछ तत्व कैंसर से भी बचाते हैं।

(How To Keep Liver Healthy)

Causes of Heart Diseases : शरीर में आयरन की कमी से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का हो सकता है खतरा

Also Read : Hair fall Reasons in Hindi चार बीमारियों के कारण तेजी से झड़ते हैं बाल, इस तरह पहचाने लक्षण

Connect With Us : Twitter Facebook