इंडिया न्यूज, अंबाला:
How To Make Guava Halwa : आप सबने हलवा तो खाया हीे होगा और सर्दी में हलवा खाने का मजा ही कुछ और होता है। आपने हलवे में मुंगदाल हलवा, सुजी का हलवा, बेसन का हलवा,और कद्दू का हलवा तो खाया ही होगा
लेकिन आज हम आपको अमरूद के हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं। जोकि टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। इसे बनाना भी आसान होता है। क्योंकि सर्दी में अमरूद आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानतें हैं कि ये कैसे बनाया जाता है।
अमरूद का हलवा बनाने के लिए सामग्री (How To Make Guava Halwa)
अमरूद- 4
चीनी- 1 कप
इलायची- एक चौथाई छोटी चम्मच
चुकंदर- एक इंच टुकड़ा
घी- एक चौथाई कप
काजू- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
बादाम- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
दूध- आधा लीटर
अमरूद का हलवा हलवा बनाने की विधि (How To Make Guava Halwa)
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मावा बनाना होगा। इसके लिए पैन में दूध डालकर गैस पर उबलने के लिए रखें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें। लगभग 40 मिनट तक इसे चलाते रहे। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार ले। मावा तैयार हो गया। इधर अमरूद और चुकंदर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिए।
इसे प्रेशर कुकर में आधा कप पानी के साथ बंद कर दीजिए। एक सीटी जब लग जाए, तो गैस बंद कर दीजिए। ठंडा होने पर कुकर से अमरूद को निकालकर इसे मिक्सी की मदद से पेस्ट तैयार कर लीजिए, एक छननी से पेस्ट को छानकर बीज निकालकर फेंक दें। गैस पर कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच घी डालकर इसमें कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू और बादाम) डालकर हल्का भून लीजिए।
(How To Make Guava Halwa)
जब यह भून जाएं तो इसमें अमरूद का गूदा डालकर 4 से 5 मिनट के लिए सिम आंच पर चलाते हुए पकाइए। अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से चलाते हुए पकाएं। जब चीनी इसमें अच्छी से घुल जाए तो इसमें खोया (मावा) तोड़कर डालें और अच्छे से चलाते हुए पकाएं।
5 मिनट तक इसे पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। हलवे को चलाते हुए 2 या 3 मिनट तक अच्छे से पका लें। अमरूद का हलवा तैयार हो गया। इसे आप 5 दिन तक स्टोर कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें काजू,बादाम, किशमिश भी डाल सकते हैं।
(How To Make Guava Halwa)
Read Also :Healthy Foods अगर आप रहना चाहते हैं फिट तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड
Connect With Us : Twitter Facebook