इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

HRRL Recruitment 2022: एचआरआरएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम राजस्थान रिफायनरी लिमिटेड ने 46 पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन भरने के लिए योग्य उम्मीदवार यहां क्लिक करके एचआरआरएल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

उम्मीदवार इस भर्ती के आवेदन 15 मार्च 2022 तक ही भर सकते हैं, क्योंकि यही इस भर्ती में आवेदन भरने की अंतिम तिथि है। इन 46 भर्तियों में से ई 5 ग्रेड के 32 एवं ई 6 ग्रेड के 14 पद हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस (HRRL Recruitment 2022)

इस भर्ती के सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इस इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार वर्क एक्सपीरियंस एवं शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

वेतन (HRRL Recruitment 2022)

इस भर्ती के ई 5 ग्रेड के पदों के लिए 80,000 से लेकर 2,20,000 रुपए वेतन प्रति माह दिया जाएगा। वहीं ई 6 ग्रेड पदों के लिए 90,000 से लेकर ₹2,40,000 रूपए वेतन प्रति माह दिया जाएगा।

HRRL Recruitment 2022

Also Read : Malayalam Actress KPAC Lalita Passes Away दिग्गज अभिनेत्री ने केरल में अपने घर पर ली अंतिम सांस

Connect With Us : Twitter | Facebook