इंडिया न्यूज़, IIFA Awards 2022: आईफा अवॉर्ड 2022 का आयोजन इस बार अबुदाबी में हो रहा है। बता दें कि अबुदाबी के पास बने यस आइलैंड पर शुक्रवार की शाम बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें आइफा रॉक्स में नजर आए। वहीं इसी बीच दिव्या खोसला कुमार ने न्यूज़ एक्स के संवाददाता से बात की। जो आईफा अवॉर्ड 2022 हर छोटी बड़ी खबर हमारे तक पंहुचा रहे है। आइए जानते हैं दिव्या ने क्या क्या कहा…
दिव्या ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
दिव्या खोसला कुमार को अबुदाबी पहुंचे हुए 48 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है। दिव्या ब्लू ऑउटफिट में काफी अच्छी लग रही थी। दिव्या से जब पूछा गया की उनका यहां का एक्सपीरियंस कैसा है तो इस पर बात करते हुए दिव्या ने कहा ‘में अबुदाबी पहले एक ही बार आई हूं, आईफा को लेकर में बेहद उत्साहित हूं, मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि में पहली बार अपने गानों पर आईफा में परफोम कर रही हूं। उन्होने अपने कई ख़ास गानों के बारे में भी बताया।
ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 शो के वीकेंड इवेंट के लिए शुरु हुई रिहर्सल, शो में दिखेगा बॉलीवुड सितारों का टशन
दिव्या ने बताई अपनी USP
एक अन्य सवाल में संवाददाता ने जब दिव्या खोसला से पूछा कि उनकी USP क्या है, आखिर ऐसा क्या है जो उनके मिलियंस में व्यूज आते हैं। इस पर जवाब देते हुए दिव्या ने कहा उसकी ऑडियंस ही उनकी USP है जो उन्हें इतना प्यार देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या अपने इस बार कोई ख़ास तैयारी की है तो इसके जवाब में दिव्या ने कहा वे पर्फोमन्स के दौरान तेनु लेहंगा गाने में बहुत बड़ा लेहंगा पहनने वाली हैं। इसे सुनने के बाद उनके फंस भी काफी उत्साहित लग रहे हैं।
ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट देखें, जानिए अवॉर्ड लिस्ट में कौन है टॉप पॉजिशिन पर
गाउन में भी नज़र आ सकती है दिव्या
डिज़ाइनर ड्रेस पर बात करते हुए संवाददाता ने जब दिव्या से उनके स्टाइल के बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि वे परफॉमस के दौरान हैवी लेहंगा पहनने वाली है। साथ ही वे गाउन पहने भी नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि वे सलमान खान और अन्य एक्टर्स को देखने के लिए भी काफी उत्साहित है।
आईफा से जुडी कोई ख़ास यादों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होने बताया कि वे हमेशा आईफा अटेंड करती हैं 5-6 साल में उन्होने एक भी आईफा मिस नहीं किया है चाहे न्यू यॉर्क में हो या अपने घर के पास। आगे बात करते हुए बताया कि कभी कभी वे आईफा में इतना बिजी हो जाती हैं कि सोने का भी समय नहीं मिलता।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : आईफा 2022 के लिए पहुंचे ये सेलेब्स, अबू धाबी में लगा सितारों का जमावड़ा, सामने आई तस्वीरें
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube