इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

India News Manch Arvind Kejriwal : देश के बड़े न्यूज ब्राडकास्टर्स में शुमार आईटीवी नेटवर्क ने देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालातों पर चर्चा करने के लिए इंडिया न्यूज मंच का गुरुवार को आयोजन दिल्ली स्थित इम्पीरियल होटल में किया।

कार्यक्रम के दौरान इंडिया न्यूज के मंच से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि चन्नी दुनिया के इतिहास में ऐसे पहले सीएम होंगे जो बाथरूम में भी लोगों मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था।

वह इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरामदे में लोग बैठे रहते हैं। बाथरूम में जाता हूं, वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा पहला सीएम होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘सीएम चन्नी कहते हैं कि मैं तो 24 घंटे लोगों से मिलता रहता हूं।

मैं ड्राइंग रूम में जाता हूं तो वहां लोग मिलते हैं। बरामदे में भी लोग बैठे रहते हैं और बाथरूम में जाता हूं तो वहां भी लोग मेरे साथ आते हैं और वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं।

यही नहीं, टीवी वाले ने उनसे पूछा कि एनआरआई का क्या हाल है तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी स्थिति है। मैं तो खुद एनआरआई हूं। पहले गांव में रहता था और अब मैं शहर आ गया हूं इसलिए पिंड वाले मुझे एनआरआई कहते हैं।’

दिल्ली के सीएम ने चन्नी पर कई तंज कसे। उन्होंने चन्नी पर तंज कसा कि पंजाब में एक नकली अरविंद केजरीवाल घूम रहा है। मैं जो भी ऐलान पंजाब में करके जाता हूं, उसके बाद भी चन्नी भी उसी की नकल करके घोषणा कर देता है।

अरविंद केजरीवाल के अनुसार असली तो मैं ही हूं। फ्री बिजली समेत कई अन्य सुविधाओं के ऐलान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर नकल करने का आरोप लगाया। India News Manch Arvind Kejriwal

Read More : India News Manch Raghav Chadha मुख्यमंत्री चन्नी करवा रहे रेत की चोरी

Read More : India News Manch Acharya Pramod Krishna संस्कृति का ठेका भाजपा न ले

Read More : India News Manch Anurag Thakur डिजिटल मीडिया की जवाबदेही तय हो

Read More : India News Manch Owaisi चीन पर बोलने से डरते हैं नरेंद्र मोदी

Read More : India News Manch Asaduddin Owaisi टेनी को नहीं हटाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Read More : India News Manch Nitin Gadkari कार निर्माताओं को 100 फीसदी बायो-एथेनाल पर चलने वाले इंजन बनाने के देंगे निर्देश

Read More : India News Manch Jyotiraditya Scindia 7 सालों में हमारी सरकार ने बनाए 65 हवाई अड्डे : ज्योतिरादित्य माधव राव सिंधिया

Also Read : India News Manch Agriculture and Animal Husbandry Today in India पीएम ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन करने के लिए काम कर रहे हैं : रूपाला

Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube