इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
India News Manch Importance of Hindutva : भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा इंडिया न्यूज के कार्यक्रम इंडिया न्यूज मंच पर पहुंचे। इस दौरान मंच पर बात करते हुए राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया।
इंडिया न्यूज के मंच से राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्ववाद के बयान पर निशाना साधा है। राकेश बोले कि यदि देश में 40 के दशक में हिंदुत्ववाद मजबूत होता तो देश का कभी विभाजन नहीं होता। देश में हिंदुत्ववाद नहीं होने के कारण ही हिंदुओं की संख्या घटती गई और भारत का क्षेत्रफल कम होता गया।
देश के गद्दारों ने भारत की संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश की। इसीलिए हिंदुत्ववाद भारत की संकीर्णता का प्रतीक नहीं है, हिंदुत्ववाद का मतलब होता है सर्व समावेशी यानी सबको बराबर का अवसर और स्थान।
यानि अपनी संस्कृति सभ्यता और अस्मिता की रक्षा करना. लेकिन, जो लोग हिंदुत्व की रक्षा करने में असमर्थ हैं जो हिंदू संस्कृति के रक्षक नहीं है वह हिंदुत्व को नहीं समझते।
गांधी और गोडसे वाले बयान पर भी राहुल गांधी को घेरा India News Manch Importance of Hindutva
इंडिया न्यूज के मंच से राकेश सिन्हा ने गांधी और गोडसे पर राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि अगर महात्मा गांधी को पढ़ते तो तो शायद ऐसा नहीं बोलते। राकेश ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने अपने ही पुत्र हीरालाल गांधी का धर्म परिवर्तन का विरोध किया था। वहीं राहुल गांधी धर्म परिवर्तन करने वालों के साथ खड़े हैं।
बिरसा मुंडा ने देशभक्ति का अप्रतिम उदाहरण पेश किया
बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा है कि बिरसा मुंडा जी न केवल साम्राज्यवाद विरोधी आंदोलन के प्रतीक थे, बल्किदेशभक्ति का उन्होंने अप्रतिम उदाहरण भी पेश किया। बिरसा मुंडा ने जनजातयों को जगाया और समानता के लिए संघर्ष किया।
राकेश सिन्हा ने कहा कि हॉफमैन शोषण और साम्राज्यवाद का प्रतीक था वह बिरसा मुंडा जी के अस्तित्व को मिटाना चाहता था। उस हॉफमैन की प्रतिमा लगाकर हेमंत सोरेन की सरकार ने साबित कर दिया कि जो वहां की मिशनरियां हैं उनका बिरसा मुंडा में न विश्वास है और न ही वो बिरसा मुंडा जी को आदर सत्कार देते हैं।
जिस स्कूल में बिरसा मुंडा पढ़े, वहां भी उनकी प्रतिमा नहीं
आगे बोलते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि जिस स्कूल में बिरसा मुंडा ने पढ़ाई की वहां भी उनकी कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। न ही उस स्कूल में उनकी जयंती मनाई जाती है।
सिन्हा ने इंडिया न्यूज के मंच से कहा कि यह दिखाता है कि जो सोरेन सरकार है और मिशनरी है वह दोनों मिलकर जनजातियों की सभ्यता संस्कृति, परंपराओं और अर्थव्यवस्था को समाप्त करना चाहते हैं। बीजेपी सांसद राकेश सिंहा ने कहर कि हॉफमैन की प्रतिमा न सिर्फ हटानी चाहिए थी बल्कि, उसे तोड़ कर फेंक देना चाहिए।
Read More : India News Manch Nitin Gadkari इंडिया न्यूज के मंच से नितिन गडकरी ने किया संबोधित
Read More : India News Manch Omicron Dose बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर
Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube