इंडिया न्यूज़: नई दिल्ली :
India News Manch Randhir Kapoor :
इंडिया न्यूज के मंच पर बड़े-बड़े राजनेताओं ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही इंडिया न्यूज के मंच पर महान अभिनेता राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर भी पहुंचे। इंडिया न्यूज के मंच से रणधीर कपूर ने अपने पिता राज कपूर से संंबंधी किस्से लोगों को बताए।

वहीं दिवंगत अभिनेता राज कपूर से संबंधी चीजों को दिखाया। रणधीर कपूर ने राज कपूर की 97वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को ”राज कपूर: द मास्टर एट वर्क” पुस्तक भी स्टेज से सबके सामने पेश की।

इससे पहले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू राज कपूर की जीवन पर बनी किताब ”राज कपूर: द मास्टर एट वर्क” का विमोचन उनकी 97वीं जयंती के मौके कर चुके हैं। राज कपूर को दुनियाभर में भारतीय सिनेमा को ”सांस्कृतिक कूटनीति का जरिया” बनाने में कपूर के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें याद किया।

राज कपूर के जीवन पर लिखित यह पुस्तक ‘ब्लूम्सबरी इंडिया’ द्वारा प्रकाशित फिल्म निमार्ता राहुल रवैल द्वारा लिखी गई है। जिन्होंने बॉबी जैसी फिल्मों में राज कपूर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी India News Manch Randhir Kapoor

किताब के विमोचन मौके उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा था कि राज कपूर जी ने 50 और 60 के दशक में भारतीय सिनेमा को एक नयी पहचान और दिशा दी तथा एक संवेदनशील निमार्ता और प्रख्यात अभिनेता के रूप में हिंदी सिनेमा में उनका योगदान अमूल्य है।

उनकी फिल्में वास्तविक चरित्रों पर आधारित थीं। उनकी फिल्में जीवन में संदेश देने वाली थीं। उपराष्ट्रपति ने कहा था कि राज कपूर की शुरूआती फिल्में चार्ली चैपलिन और द ट्रैम्प के उनके चरित्र के प्रभाव को दर्शाती हैं।

यह किताब राज कपूर के जीवन के बारे में एक आंतरिक दृष्टिकोण उपलब्ध कराती है। पुस्तक की प्रस्तावना लिखने वाले रणधीर कपूर ने संस्मरण का अनावरण करने के लिए उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया था।

Read More : India News Manch PMKSY Scheme extended beyond 5 years प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को पांच साल के आगे बढ़ाया : अनुराग ठाकुर

Read More : India News Manch Omicron Dose बूस्टर डोज पर निर्णय जल्द : राजीव चंद्रशेखर

Also Read : India News Manch Vijay Diwas Ranbankure 50 साल पहले बांग्लादेश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube