Recruitment will be done on the basis of interview in Jharkhand soon झारखंड में इंटरव्यू के आधार पर जल्द होंगी भर्तियां
इंडिया न्यूज
Jharkhand Recruitment: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से जेपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट और साक्षात्कार तिथियां जारी कर दी गई हैं। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणामों में 802 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित जेपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके बाद जल्द ही इंटरव्यू शुरू होंगे।
09 से 16 मई तक चलेगी साक्षात्कार
जेपीएससी मुख्य परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार नौ मई, 2022 से आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 मई, 2022 तक चलेगी।
झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पूर्व में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, साक्षात्कार के बाद सफल रहने वाले उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 252 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
11 से 13 मार्च को रांची में हुई थी परीक्षा
जेपीएससी के लिए झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक रांची के 14 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 4,244 उम्मीदवार शामिल हुए थे। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रारंभिक परीक्षणों के परिणामों को संशोधित करने के साथ, सातवीं से दसवीं जेपीएससी परीक्षा विवादों में घिरी हुई थी।
Read More: Recruitment for the posts of Assistant Professor in Punjab
Connect With Us :Twitter | Facebook | Youtube