India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Transgender Get Government Job: झारखंड ने 29 अगस्त को इतिहास रच दिया है। दरअसल झारखंड में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को सरकारी नौकरी मिली है। राज्य में ट्रांसजेंडर के लिए ये एक सुखद खबर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रांसजेंडर आमिर महतो को नियुक्ति पत्र सौंपी है। जब सीएम ने आमिर को नियुक्ति पत्र सौंपा तो वो काफी खुश नजर आ रहीं थीं। दरअसल आमिर महतो ने संबलपुर से नर्सिग की ट्रेनिंग ली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 365 उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई है। आमिर महतो राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले की रहने वाली हैं। महतो ने कहा कि उनकी मां चाहती थी कि वो नर्स बनें। लेकिन घर में अनुकूल वातावरण नहीं थे और वे उस समय पेशा नहीं अपना सकीं। जो उनकी मां चाहती थीं। लेकिन आज उनकी मां का सपना पूरा हो गया है। 

भगवान से कोई शिकायत नहीं: आमिर

आमिर ने कहा कि उन्हें भगवान से कोई शिकायत नहीं है। वे साहस में बहुत खुश हैं और खुद को सफल महसूस कर रही हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें झारखंड सीएचओ के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस पहल और विचार के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले से ही ट्रांसजेंडर की नियुक्ति का प्रावधान है। अब झारखंड ने भी ट्रांसजेंडर के लिए नियुक्ति का नया रास्ता खोल दिया है। इससे उन्हें सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने में सुविधा मिलेगी। 

पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मिली सरकारी नौकरी

बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अब झारखंड में ट्रांसजेंडर के लिए नियुक्ति का नया रास्ता खुल गया है। अब इन लोगों को भी पढ़ाई करके नौकरी में स्थान पाने में मदद मिलेगी। समाज में ट्रांसजेंडर को लेकर जो भ्रांतियां हैं। इससे उनके जीवन में काफी दिक्कतें होती है। हम सब जानते है कि लोग इन्हें किस नजरों से देखते है। अगर इस तरह से अन्य राज्यों में ट्रांसजेंडर को नौकरियों में मौका मिलने लगेगा तो इससे इनकी भी तरक्की होगी।