• पिता बलकौर सिंह ने फैंस से की मार्मिक अपील

इंडिया न्यूज, मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया था। गायक पर हमला उस समय हुए जब वह अपने दो करीबी दोस्तों के साथ अपनी थार गाड़ी में जा रहा था। सिद्धू के कत्ल से उसके करोड़ों चाहने वाले स्तब्ध रह गए थे। कत्ल के कुछ घंटे बाद ही लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। सिद्धू मूसेवाले के कत्ल के बाद से ही प्रदेश सरकार पर उसके हत्यारों को काबू करने का दवाब था।

पुलिस जांच में सामने आया था कि कुल 6 शार्पशूटर इस कत्लकांड में शामिल थे। इसके अलावा भी कई लोग थे जो इस कत्ल के साथ जुड़े हुए थे। जिसके बाद पंजाब व दिल्ली पुलिस की टीमों ने तीन शार्प शूटरों व करीब 18 अन्य आरोपियों को इस केस में गिरफ्तार किया। वहीं पंजाब पुलिस ने दो शार्प शूटरों का एनकाउंटर कर दिया। इस वारदात में अब केवल एक शार्प शूटर है जो पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आज सिद्धू के माता-पिता और फैंस शाम चार बजे सिद्धू को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालेंगे।

परिजन सरकार की कार्रवाई से नाखुश

पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पुलिस और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस केस से जुड़े बहुत सारे लोग हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बलकौर सिंह ने कहा था कि इस कत्लकांड के मुख्य साजिश कर्ता बिना किसी डर के मीडिया में वीडियो चलाकर अपना गुनाह कबूल रहे हैं लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके साथ ही बलकौर सिंह ने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई पुलिस हिरासत में भी एक सेलिब्रेटी की तरह घूम रहा है। पुलिस कर्मी उसके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं।

इस जगह से शुरू होगा कैंडल मार्च

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंडल मार्च मानसा की बाहरी अनाज मंडी से शुरू होगा और यह लास्ट राइड वाली जगह (जहां कत्ल हुआ) गांव जवाहरके तक जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कैंडल मार्च में कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के नेता इसमें शामिल हो सकते हैं लेकिन कोई भी राजनीतिक बयानबाजी इस दौरान नहीं होगी।

बंबीहा गैंग ने फिर दी बदला लेने की धमकी

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवानपुरिया और मनकीरत ओलख को दोषी मान रहा है। इस गैंग ने एक बार फिर से इन लोगों को मारने की धमकी सोशल मीडिया पर वायरल की है। धमकी में कहा है कि ये हमारी (बंबीहा गैंग) की हिट लिस्ट में हैं और इन्हें हर हाल में मारा जाएगा।

ये भी पढ़े : रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 22 की मौत, कई घायल

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube