इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Kapoor Family Party Photos: बॉलीवुड के सबसे बड़ा कपूर खानदान (Kapoor Family) फिल्मी दुनिया में अपनी एन्जॉयमेंट और मस्ती के लिए जाना जाता है। ऐसे में कपूर मेंबर्स मिलकर आए दिन पार्टी और लंच- डिनर साथ करते नजर आते रहते हैं। ऐसी ही पार्टी बीती रात करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपने घर पर रखी थी, जिसमें कपूर खानदान के कई सारे मेंबर्स शामिल हुए।
बता दें कि पार्टी एन्जॉय करते कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) बहन के घर आधी रात को पार्टी अटेंड करने बिना मेकअप ही पहुंच गई।
Kapoor Family Party
इस दौरान उन्होंने काली-सफेद धारी वाला टी-शर्ट और पैंट कैरी कर रखा था। उनके बाल खुले थे और चेहरे पर मेकअप नहीं होने के कारण लाल धब्बे नजर आ रहे थे। करीना के अलावा और भी कई मेंबर्स डिनर करने करिश्मा के घर पहुंचे। वहीं करिश्मा कपूर के घर नीतू सिंह (Neetu Singh), रिद्धिमा कपूर सहानी, नताशा नंदा, रीमा जैन, आदर जैन, तारा सुतारिया सहित कई सेलेब्स पहुंचे। सभी ने मिलकर खूब मस्ती की।
Kapoor Family Party
पार्टी में करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर ने एक साथ पोज दिए। रिद्धिमा दोनों बहनों की गोद में बैठी नजर आई। इस दौरान सभी कैजुअल ड्रेस में थे। वहीं करिश्मा कपूर के घर पार्टी के दौरान कपूर खानदान के मेंबर्स एक ही फ्रेम में नजर आए। सबसे आगे नीतू सिंह हरे रंग का चमकीला शर्ट पहने पोज देती नजर आई।
Read More: Shahrukh Khan Latest Toofani Avatar Video एड में दिखा एक्टर का पठान लुक
Read More: Film Selfie अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर मूवी मेंं लीड एक्ट्रेस होंगी नुसरत भरुचा!
Read More: Bhagyashree Happy Birthday 53 साल की उम्र में भी फिटनेस फ्रीक है भाग्यश्री
Connect With Us : Twitter Facebook