इंडिया न्यूज़, Bollywood News : अबू धाबी में चल रहे आईफा अवॉर्ड 2022 में बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियां पहुंच चुकी है। सलमान खान, फराह खान, अपारशक्ति खुराना और कई बड़े कलाकार अवार्ड शो में शिरकत कर चुके है। आज रात के शो में कार्तिक आर्यन की स्पेशल परफॉरमेंस थी। लेकिन अभिनेता अब अवार्ड शो में नहीं पहुंच पाएंगे। इंडिया न्यूज़ के साथ हुई बातचीत में फराह खान ने भी कार्तिक आर्यन के न आने का जिक्र किया था। लेकिन उस समय ये पुष्टि नहीं थी की कार्तिक को कोरोना हो गया है। कार्तिक अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की प्रोमोशंस में लगे हुए थे।
सूत्रों की माने तो, अभिनेता को कोरोना होने की खबर आ रही है। कार्तिक अब मुंबई में ही रुके है। डॉक्टर्स ने उन्हें बहार जाने से सख्त मन किया है। इसलिए ही आज रात के शो में कार्तिक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने इस शो के लिए प्रैक्टिस भी की हुई थी। लेकिन अब अभिनेता को अपने घर की क्वारंटाइन होना पड़ेगा। आईफा अवॉर्ड से जुडी और खबरों के लिए जुड़े रहे Indianews.in के साथ
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट देखें, जानिए अवॉर्ड लिस्ट में कौन है टॉप पॉजिशिन पर