Khesari Lal Yadav Song
Khesari Lal Yadav Song : मार्च के महीने में होली का त्योहार आने वाला है और इसे आने में सिर्फ एक महीना बचा है। त्यौहार आया नहीं है और एक महीने पहले भोजपुरी ने इसे मनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में खेसारी लाल यादव इन दिनों होली के ढेर सारे गाने रिलीज कर खूब धमाल मचा रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर का नया होली म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘भतीजवा के होली’ रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है यह बहुत ही मजेदार गाना है। इसमें उनकी और एक्ट्रेस शोना पांडे के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
Read More : Bhojpuri Song Jija ke Bhai : रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘जीजा के भाई’ रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया
भोजपुरी गाना ‘भतीजवा के होली’ (Bhatijwa Ke Holi) के वीडियो को Annapurna Films के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। ये एक कॉमेडी वीडियो है, जिसे वर्तमान संदर्भ में कोरोना काल और होली को जोड़ते हुए गाया है और होली के रंगों से रंगीन माहौल बनाकर फिल्माया गया है। इसमें एक्टर अपनी आने वाले भतीजे को जन्म लेने के लिए मना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर में मत आना। इसी तरह से वो खूब मजेदार बातें गाने के बोल के जरिए कर रहे हैं। वहीं वीडियो जोगिरा भी सुनने के लिए मिलेगा। ये सब कुछ काफी मजेदार है। वीडियो में एक्ट्रेस शोना पांडे साड़ी में देसी स्टाइल में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्टर खेसारी जीन्स और शर्ट में शानदार दिख रहे हैं।
Song Bhatijwa Ke Holi
अगर भोजपुरी होली सॉन्ग ‘भतीजवा के होली’ के मेकिंग वीडियो की बात की जाए तो इसे खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का साथ सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने दिया है। दोनों ही दमदार आवाज ने गाने के वीडियो में जान ही डाल दी है। इसे शोना पांडे पर फिल्माया गया है और लिरिक्स अखिलेश कश्यप-मनु साहू ने दिया है। इसके साथ ही म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है कंपोजर शुभम तिवारी हैं। वीडियो का डायरेक्शन आर्यन देव हैं। वीडियो का निर्माण Annapurna Films के बैनर तले किया गया है।
Khesari Lal Yadav Song