इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Kisan Andolan Supreme Court ने एक बार फिर किसान आंदोलन पर कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि आंदोलन करने वाले किसानों ने पूरे शहर को बंधक बना रखा है और अब वे अंदर घुसना चाहते हैं। गौरतलब है कि किसान संगठन देश की राजधानी Delhi के Singhu Border, Tikri Border और Gazipur Border पर करीब एक साल से बैठे हैं, जिसके कारण ट्रैफिक लगातार प्रभावित है।

Kisan Andolan साल से परेशानियां झेल रहे लोग

किसान आंदोलन के कारण रास्ते बंद होने के चलते लोगों को दिल्ली पहुंचने में जहां पहले 20 मिनट या आधा घंटा लगता था अब उन्हें दो-दो घंटे लगते हैं। इस वजह से लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। कई बार शीर्ष कोर्ट इसे खाली कराने के लिए उपाय तलाशने का आदेश सरकार को दे चुकी है।

Kisan Andolan हाईवे जाम और रेल यातायात बाधित

किसान आंदोलन के चलते हाईवे जाम होने और रेल यातायात भी प्रभावित है। इसी को लेकर एक बार फिर से Supreme Court ने हमला बोला है। किसान महापंचायत नाम के संगठन की ओर से दायर अर्जी की सुनवाई करते हुए Supreme Court ने शुक्रवार को बेहद कड़ी टिप्पणी की। गुरुवार को भी इससे संबंधित एक अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान Supreme Court ने सख्त नाराजगी जताई थी।

Read More : Kisan Andolan पानीपत में आज किसान महापंचायत, टिकैत भी लेंगे हिस्सा

Read More : Supreme Court On Kisan Aandolan हमेशा के लिए राजमार्गों को बाधित नहीं किया जा सकता

Connact Us: Twitter Facebook