उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। इनके अलावा त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। आजमगढ़ में उलटफेर होता दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ आगे पहुंच गए हैं। वहीं रामपुर में सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था।