Maa Lakshmi Blessings Tips
इंडिया न्यूज
Maa Lakshmi Blessings Tips: धन की देवी मॉं लक्ष्मी सुबह के समय किये गए इन कर्मों से आपके घर आती है और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए ये कार्य:-
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि हो किसी चीज की कमी न हो। देवी लक्ष्मी की असीम कृपा से व्यक्ति को धन व अन्न की प्राप्ति होती रहती है। शास्त्रों में बताए अनुुसार सुबह उठकर कुछ उपाय करने से आप पर सदा मॉँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।(Maa Lakshmi Blessings Tips)
तुलसी को जल चढ़ाएं
अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो सूबह उठकर स्नान करके तुलसी में जल जरूर चढ़ाएं । तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi)वास करती हैं। तुलसी (Basil)को जल चढ़ाने से आपकर घर सुख-समृद्धि से परिपूनण हो जाता है।
Maa Lakshmi BlessingsTips
जब आप तुलसी में जल चढ़ाएं तो भगवान विष्णु का मंत्र जरूर बोले -ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:- इससे मां लक्ष्मी के साथ ही श्री हरि की भी कृपा आप पर बनी रहती हैं।
सूर्य को जल अर्पन
सुबह स्नान करने के बाद तांबे के बर्तन में जल डालकर ,इसमें थोंड़ा सा सिंदूर व फूल डालें और सूर्य को अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होगी तथा आपको स्वस्थ और निरोग रहने में मदद मिलती है।
Maa Lakshmi Blessings Tips
घर की सफाई
सुबह हमें घर की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए और मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जलाएं। दीपक में सभी देवी-देवता वास करते हैं। ये हर विपदा से आपको छुटकारा दिलाते हैं। घर में दीपक जलाने से वास्तु दोषों से आपको छुटकारा मिलता है।(Maa Lakshmi Blessings Tips)
Maa Lakshmi BlessingsTips
रोजाना पूजा-पाठ
रोजाना पूजा-पाठ करने के बाद माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। शास्त्रों में इसे बहुत ही शुभ माना गया है। यह आपके जीवन में सुख-शांति और मॉँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने में सहायक होता है , आप चंदन का लेप अपने माथे पर जरूर लगाएं।(Maa Lakshmi Blessings Tips)
घर मे नमक का पोछा
घर में नमक के पानी का पोछा लगाना से आपको वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाये रखेंगी।(Maa Lakshmi Blessings Tips)
Also Read: Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान