इंडिया न्यूज, जयपुर

Mahadev Singh Khandela Trapped In The Lift : राजस्थान में अशोक गहलोत ही कांग्रेस है कहने वाले राजस्थान किसान आयोग के नये चुने गए अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला ने बुधवार को लिफ्ट में फंस गए। वे करीब 8 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। वे पंत कृषि भवन में पदभार संभालने खंडेला पहुंचे और पहले दिन ही लिफ्ट में फंस गए। उस दौरान अचानक लिफ्ट बीच में ही खराब हो गई।

महादेव सिंह को मिला वफादारी का इनाम

दूसरी मंजिल पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया समेत अन्य पदाधिकारी इंतजार करते रहे। मामले की सूचना मिलने पर हड़ंकप मच गया। आनन-फानन में तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया गया। तब जाकर सिंह को बड़ी मुश्किल से लिफ्ट से बाहर निकाला गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने बुधवार को किसान आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वे सीएम अशोक गहलोत कि मौजूदगी में आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कांग्रेस के बागी होकर निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला सीएम अशोक गहलोत के पक्ष में खुलकर सामने आए थे। महादेव सिंह ने कहा था उनकी आस्था कांग्रेस में है। गहलोत के अलावा और कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। महादेव सिंह ने 18 जून 2021 को कहा था कि सचिन पायलट को जो मान सम्मान कांग्रेस ने दिया है और कोई नहीं दे सकता। हाल ही में सीएम अशोक गहलोत ने महादेव सिंह को राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया है।

मनमोहन सिंह सरकार में थे मंत्री (Mahadev Singh Khandela Trapped In The Lift )

पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला सीकर जिले की खंडेला विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। विधानसभा चुनाव में खंडेला का टिकट काट दिया गया था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। महादेव सिंह गहलोत कैंप के विधायक माने जाते हैं। पिछले साल पायलट कैंप की बगावत के समय महादेव सिंह ने सीएम गहलोत का साथ दिया था।

महादेव सिंह यूपीए 1 में केंद्रीय मंत्री बने थे। महादेव सिंह राजस्थान के बड़े जाट नेता माने जाते हैं। यूपीए1 में शीशराम ओला को केंद्रीय मंत्री नहीं बनाकर पार्टी आलाकमान ने महादेव सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया था। हालांकि, बाद में मनमोहना मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर महादेव सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था। महादेव सिंह के स्थान पर राजस्थान के कोटे से जयपुर ग्रामीण के सांसद लालचंद कटारिया को मंत्री बनाया गया था।

Also Read : PM Modi in Punjab जालंधर किले में तब्दील सीएम के हेलीकॉप्टर को भी नहीं मिली उड़ने की इजाजत

Connect With Us : Twitter Facebook