इंडिया न्यूज़ (तिरुवंतपुरम):केरल के कन्नूर जिले के पय्यन्नूर में कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में महात्मा गांधी की मूर्ति छतिग्रष्त की गई है ,इसका आरोप सी.पी.एम. के कार्यकर्ताओ पर लगा है, कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया की सत्तारूढ़ सी.पी.एम. के तीस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया और गांधी जी की मूर्ति को तोड़ दिया.

दरअसल सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश की गिरफ्तारी के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था ,इस मामले में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के करीबियों पर गंभीर आरोप लगे थे, इसके बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री विजयन के इस्तीफे की मांग कर रही है,
सी.पी.एम. ने पिछले दिनों आरोप लगाया था की कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के ऊपर हमला किया जब वह हवाई जहाज़ में सफर कर रहे थे.

इस हमले के विरोध में सी.पी.एम. के विधायक ने विरोध मार्च निकाला था ,आरोप है की इसी मार्च के दौरान भीड़ ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया और महात्मा गाँधी की मूर्ति को छतिग्रष्त कर दिया.