इंडिया न्यूज़, Bollywood News: Malaika And Arjun Wedding News:
बी टाउन में रिश्ते बनने और बिगड़ना आम बात है। वहीं बॉलीवुड में कई कपल ऐसे भी है जो लंबे रिलेशनशिप के बाद भी अपने रिश्ते को नाम नहीं दे पाते, वहीं कई ऐसे है जो इस रिश्ते को बिना नाम दिए ही ऐसे ही अपना रिलेशनशिप निभा रहे है। ऐसी ही एक जोड़ी है

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। जी हां, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। दोनों अपने प्यार को और आगे बढ़ाते हुए अब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अर्जुन-मलाइका ने 2019 में किया था अपने प्यार का ऐलान

Malaika And Arjun Wedding

दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस उनको एक साथ देखकर काफी खुश भी होते हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने प्यार का ऐलान किया था और तब से ही इनके प्यार की चर्चा हो रही हैं। दोनों अपने प्यार को और आगे बढ़ाते हुए अब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका एक ग्रैंड शादी नहीं करना चाहते

अब ताजा जानकारी के अनुसार यह कपल अब जल्द ही अपने रिश्ते को नाम दे सकता है। दरअसल सूत्रों के मुताबिक दोनों ने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। ये पता चला है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते है। यह भी जानकारी मिली है कि, अर्जुन और मलाइका एक ग्रैंड शादी नहीं करना चाहते हैं वो अपनी शादी को रजिस्टर करने के बाद एक रिसेप्शन देंगे और दोनों की में सिर्फ  रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

वहीं कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : कान्स फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने, शॉर्ट शिमरी ड्रेस में दीपिका लगीं गार्जियस

ये भी पढ़ें : कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक आया सामने

ये भी पढ़ें : केजीएफ 2 को अब आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे, चुकानी होगी इतनी कीमत!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube