इंडिया न्यूज, पुणे।
Man Throws New Born Baby : पुणे जिले के एक व्यक्ति और उसके तीन संबंधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध से पैदा हुए अपने नवजात बेटे को ताम्हिनी घाटी में फेंक दिया था। पुलिस नवजात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
27 वर्षीय महिला से पैदा हुआ था बच्चा (Man Throws New Born Baby)
यह नवजात एक 27 वर्षीय महिला का बेटा था जो उसके दिवंगत पति के रिश्ते के भाई के साथ संबंध बनाने से पैदा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शख्स ने नवजात को उसकी मां से छीन कर शुक्रवार को घाटी में फेंक दिया था और महिला को उनकी कार मे बंद कर दिया था। सभी आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
Also Read : Former Chairman of Bajaj Group is no More 50 साल तक बजाज ऑटो के चेयरमैन रहे राहुल बजाज की बायोग्राफी
Connect With Us : Twitter | Facebook