Sensex 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59,015.89 और Nifty 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,585.15 पर बंद
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
(Market Fell From Record high) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 17 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। पहली बार सेंसेक्स ने 59737 और निफ्टी ने 17793 के का स्तर छुआ था। पिछले 2 दिन से बनी तेजी का असर शुक्रवार को भी दिखा और Sensex 268 अंकों ऊपर 59,409 पर खुला था।
इसके बाद देखते ही देखते ही 59,500 का आंकड़ा भी पार कर गया। वहीं निफ्टी ने भी 17,749 का आंकड़ा छू लिया। लेकिन यह तेजी बरकरार न रह सकी और बाजार रिकार्ड ऊंचाई से औंधे मुहं गिर गया। क्लोजिंग बैल बजते समय सेंसेक्स 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59,015.89 और निफ्टी 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,585.15 पर बंद हुआ।
(Market Fell From Record high) सबसे अधिक तेजी Nifty Media में दिखी
शुक्रवार को सेंसेक्स पर 13 व निफ्टी पर 15 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी के बैंक, आॅटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया को छोड़ अन्य सभी सेक्टर्स के इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे अधिक 0.98 फीसदी की तेजी आज निफ्टी मीडिया में रही जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 2.96 फीसदी की गिरावट रही।
Also Read : क्या इसी हफ्ते 60 हजारी हो जाएगा सेंसेक्स