कोच्ची: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन IPL इतिहास के अबतक के सबसे महंगे कीमत में खरीदे गए हैं। सैम करन को पंजाब किग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन तक चेन्नई के लिए खेल रहे करन अब पंजाब की लाल जर्सी में नजर आएंगे।
बता दें कि सैम करन को चेन्नई ने ही अपने स्कवाड से रिलीज कर दिया था। आज के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स दोबारा से सैम को खरीदना चाहा पर 15.25 करोड़ से ज्यादा की बोली नहीं लगा सकी, वहीं पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ की बोली लगाकर करन को रिकार्ड कीमत पर खरीद लिया।
सैम करन के बाद कैमरून ग्रीन इस ऑक्शन के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा है। बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कैरेबियन विस्फोटक बल्लेबाज निकलस पुरन को 16 करोड़ की कीमत पर अपने टीम में शामिल करने में कामयाब रही। हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।
खिलाड़यों के लिस्ट
मयंक अग्रवाल (पंजाब किंग्स)8.25 करोड़। जिम्वाबे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा(पंजाब किंग्स)- 50 लाख। जेसन होल्डर( राजस्थान रॅायल्स) 5.75 करोड़। गेंदबाज मुकेश सिंह( दिल्ली कैपिटल) 5.5 करोड़।
नहीं बिके
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा। तबरेज शम्सी। अफगानी स्पिनर मुजीब उर्र रहमान। गेंदबाज अनमोल प्रीत सिंह। बल्लेबाज प्रियम गर्ग। स्पिनर श्रेयस गोपाल। गेंदबाज संदीप शर्मा। गेंदबाज तस्कीन अहमद। दशुन शनाका। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी। बल्लेबाज डेविड मलान। ट्रेविस हेड। मनदीप सिंह।