इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश के अधिकतर राज्यों में बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन अब भी बुरी तरह बाधित है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं वहीं कई के घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक बारिश व बाढ़ के कारण हुए हादसों में 152 लोगों की मौत हो चुकी है। पहाड़ों में भी जोरदार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर बंद हो गया है।