India News MP (इंडिया न्यूज) MP News: प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला देखने को मिला है। यहां एक मुस्लिम युवक फर्जी नाम से गरबा के पंडाल में घुस गया। वहीं डांडिया उत्सव निपानिया के गरबा पंडाल में मनाया जा रहा था। फिलहाल पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम असीम बताया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि लड़कियों से अश्लील चैट भी युवक के मोबाइल में मिली है। दरअसल, मंगलवार रात नवरात्रि उत्सव टीजीएल गरबा में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस दौरान वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। ऐसे में वहां उन्हें एक लड़के पर शक हुआ और जब उससे उसका नाम पूछा तो लड़के ने अपना नाम पंकज बताया। साथ ही आईडी मांगने पर उसने बहाने बनाने लगा। वहीं इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने उस लड़के की बुरी तरह पिटाई की। वहीं इसके बाद लड़के ने माफी मांगी साथ ही अपना असली नाम असीम नागौरी बताया। और वह देवास का रहने वाला है।
बजरंग दल के लोगों के आने के बाद..
फिलहाल बजरंग दल के लोगों ने उस युवक को पुलिस के हवाले किया। वहीं जब असीम नागौरी के फोन की जांच पुलिस ने की तो उसमें लड़कियों से अश्लील चैटिंग मिली। चैटिंग के मुताबिग, वह लड़कियों से गंदी बातें करता था। साथ ही जानकारी के मुताबिक, लड़कियों को डरा धमका के ब्लैकमेल भी कर रहा था। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुटी। वहीं उस युवक से पूछा गया कि यहां क्यों आया तो इसके जवाब में बताया कि उसके 4 दोस्त ने यहां लेकर आए थे। वहीं बजरंग दल के लोगों के आने के बाद वो सब भाग गए थे।
Netanyahu से कांपने के बजाए दहाड़ रहा हिजबुल्लाह का नया लीडर, 105 टुकड़ों में भेजी मौत, मची हलचल