इंडिया न्यूज, मुंबई:
Navratri Song 2021: टीवी अभिनेता शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) का नया गाना रिलीज हो गया है। शरद इन दिनों अपने नए टीवी शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। लेकिन इस बीच उनका नया गाना रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि शरद जल्द ही टीवी शो विद्रोही में नजर आने वाले हैं और इस शो के लिए उनका लुक चर्चा में है। अब इन सभी के बीच शरद मल्होत्रा का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है जो आप यहां देख सकते हैं। इस गाने में शरद मल्होत्रा और हैली शाह (Haley Shah) नजर आ रहे हैं और इन दोनों के मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो का नाम ‘Halo Re Halo’ है जो अब रिलीज हो चुका है।

 

(Navratri Song 2021) song में शरद-हैली के डांस मूव्स इसमें बिल्कुल परफेक्ट हैं

यह गाना नवरात्रि के लिए एकदम सही गाना है जो आप भी सुनने के बाद कहेंगे। इस गाने में शरद-हैली के डांस मूव्स इसमें बिल्कुल परफेक्ट हैं। आप देख सकते हैं हैली शाह अपनी बिंदास अदाकारी से इस गाने में एकदम आग लगा रही हैं। इस गाने में मीका सिंह और पायल देव की आवाज है और इस डिस्को डांडिया गाने ने लोगों के अंदर जोश भर दिया है। इस गाने के बोल रवि चोपड़ा ने लिखे हैं और संगीत आर्यन देवा का है। बता दें कि शरद और हेली ने मुंबई में म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की है। दोनों ही अपने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और अब दोनों का गाना धमाल मचा रहा है।

 

Read More: Bigg Boss 15 लव बर्ड्स के रुप में दिखेंगे Miesha Iyer और Ishaan Sehgal

Connect Us : Twitter Facebook