India News(इंडिया न्यूज), NCL Apprentice Recruitment 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नौकरी का अच्छा मौका दे रहा है। जिसके लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन भी आया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार संस्थान में अप्रेंटिस के कई पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट nclcil.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। आवेदन प्रोसेस 5 अक्टूबर से शुरू होगा। आपके पास 15 अक्टूबर 2023 तक का समय होगा।
इतने पदों पर भर्ती
- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 1140 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मशीन के लिए 13 पद,
- इलेक्ट्रीशियन के लिए 370 पद,
- फिटर के लिए 543 पद,
- वेल्डर के लिए 155 पद,
- मोटर मैकेनिक के लिए 47 पद,
- ऑटो इलेक्ट्रीशियन के लिए 12 पद
NCL भर्ती में उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र आयु 18 साल व अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा नियमानुसार छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के नंबरों और आईटीआई के मेरिट के आधार पर होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।
- वहां भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना होगा।
- आवेदन फॉर्म भर लें।
- आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- शुल्क का भुगतान कर लें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लेना अच्छा होगा।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर जाएं।
यह भी पढ़ें:-