इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Nick Jonas: बी टाउन देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के सोशल मीडिया पर काफी संख्या में फॉलोअर्स हैं। लोगो के बीच यह कपल काफी पॉपुलर है। लोगों इस कपल की हर एक्टिविटी पर नजर रखता है। वहीं अभी हाल ही में निक जोनस कुर्ता पहन नजर आए। इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि उनके लॉस एंजिल्स वाले घर में पूजा रखी गई है इसलिए वह इस ड्रेस नजर आए।

निक जोनस ने पहना कुर्ता और लगाया टीका

दरअसल पंडित मंजू दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह निक जोनस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि निक जोनस नीला कुर्ता पहन हुए और माथे पर टीका लगाए हुए नजर आ रहे हैं। पंडित मंजू दत्त ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ‘आज निक जोनस के साथ। ओम नम: शिवाय।’

इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए पूजा रखी है। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने सरोगसी से इस साल जनवरी में एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।