इंडिया न्यूज़, Bollywood News:
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने खास डांसिंग स्किल्स के चलते लोगों की बीच काफी पॉपुलर है। एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस को हर बार अपना दीवाना बना देती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है। उनके फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते रहते हैं। अपने फैंस के इसी इंतजार को खत्म करते हुए अब नोरा का एक बहुप्रतीक्षित गाना रिलीज हो चुका है। उनका नया इंटरनेशलन सिंगल ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में यूके कलाकार जैक नाईट नजर आ रहे है

हाल ही में सामने आए इस इस गाने के म्यूजिक वीडियो में यूके के कलाकार जैक नाईट भी नजर आ रहे हैं। वहीं, नोरा हर बार भी तरह अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीत रही है। खास बात यह है कि इस गाने को नोरा ने ही गाया, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका म्यूजिक वीडियो ग्राउंड ब्रेकिंग साउंड्स, मॉर्डन विजुअल्स और ब्रेक थ्रू कोरियोग्राफी के साथ पॉप कल्चर से प्रेरित है।

‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ नोरा के आधिकारिक यूटयूब चैनल पर है

नोरा फतेही का यह नया गाना ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ उनका ऐसा ही एक और प्रयास है। नोरा जो कुछ भी करती है, वह अनोखे अंदाज में करती है और ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ सबसे हटके है और इसका विजुअल बहुत ही दमदार है। इस ट्रैक में इंटरनेशनल आर्टिस्ट की वर्सेटिलिटी लुक पर फोकस किया गया है। अपने नए गाने की बात करते हुए, नोरा फतेही कहती हैं कि एक कलाकार के रूप मैं लगातार अपने स्तर को बढ़ाने की कोशिश करती हूं। नोरा फतेही का ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ नोरा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं महिमा चौधरी, अनुपम खेर ने शेयर किया एक्ट्रेस का इमोशनल वीडियो

ये भी पढ़े : सोनम कपूर बर्थडे: पति आनंद के साथ ऐसे शुरु हुई थी सोनम कपूर की लव स्टोरी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube