Odisha Weather Update: देश के अधिकतर राज्यों में बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन अब भी बुरी तरह बाधित है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं वहीं कई के घरों में पानी घुस गया है। ओडिशा के गजपति जिले में भूस्खलन के कारण कम से कम 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मलकानगिरी और कालाहांडी जिलों में प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। आईएमडी ने अगले 48 घंटों में नौ दक्षिणी ओडिशा जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।