India News (इंडिया न्यूज़), Christian weddings in Sweden: अगर शादी में कोई दुल्हन को छू भी ले तो हमारे दूल्हे का गुस्सा आसमान पहुंच जाता है, वहीं अगर कोई लड़की दूल्हे को परेशान करने लगे तो दुल्हन का रवैया बदल जाता है। शादी के दिन से ही दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार और फिक्र जाहिर करने लगते हैं। लेकिन जब बात शादी से जुड़ी परंपराओं की आती है तो हर नवविवाहित जोड़ा चुपचाप उन्हें फॉलो करता है।
दुनिया भर में शादी से जुड़ी कई अजीबोगरीब और होश उड़ा देने वाली परंपराएं हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। कहीं दुल्हन की सहेलियां शादी की रात उसे किडनैप कर लेती हैं तो कहीं दुल्हन की मां भी शादी की रात कमरे में मौजूद रहती हैं। कहीं दूल्हे और दुल्हन पर काली स्याही फेंकी जाती है ताकि उन्हें किसी की बुरी नजर न लगे तो कहीं दुल्हन पर टमाटर फेंके जाते हैं।
- शादी की अजीबोगरिब प्रथा
- स्वीडन की क्रिश्चियन शादियां
शादी की अजीबोगरिब प्रथा
लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़ी एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं वो बेहद हैरान करने वाली है। अब सोचिए जब आप सुनेंगे कि परंपरा के नाम पर दूल्हे के दोस्त दुल्हन को सरेआम किस करें तो आपका क्या हाल होगा? ऐसे दोस्तों पर आप जरूर गुस्सा जरूर करेंगे। लेकिन दुल्हन की सहेलियां भी पीछे नहीं हैं। वो भी दूल्हे को दुल्हन से दूर ले जाकर किस करती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी परंपरा का क्या फायदा है और लोग इसे कहां निभाते हैं?
सोभिता से सगाई के बाद नागा चैतन्य पर भड़के पहली पत्नी Samantha के फैंस, इस तस्वीर पर मचा घमासान
स्वीडन की क्रिश्चियन शादियां
बता दें कि स्वीडन में होने वाली क्रिश्चियन शादियों में इस तरह के रिवाज निभाए जाते हैं। जहां शादी में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को किस नहीं करते बल्कि दूसरा शख्स यानी दूल्हे का दोस्त खुलेआम उसकी होने वाली पत्नी को किस करता है। वहीं दुल्हन की सहेलियां भी इस मामले में पीछे नहीं हैं वो भी दूल्हे को किस करती हैं। माना जाता है कि इस परंपरा को निभाने के बाद नवविवाहित जोड़ा खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करता है। ये परंपरा सुनने में बड़ी अजीब लगती है लेकिन स्वीडन में होने वाली क्रिश्चियन शादियों में शौक से पूरा करते हैं।
दूल्हा-दुल्हन को इस परंपरा से कोई दिक्कत नहीं होती और ना ही उनके परिवार वाले इस पर कोई आपत्ति जताते हैं।स्वीडन के लिए ये परंपरा बेहद आम है। हैरान करने वाली बात ये है कि कोई भी शादीशुदा पुरुष या महिला दूल्हा-दुल्हन को किस नहीं करता बल्कि जिनकी शादी नहीं हुई है वो दूल्हा-दुल्हन को खुलेआम किस करते हैं। यानी सिर्फ अविवाहित लड़कियां और कुंवारे लड़के ही दूल्हा-दुल्हन को किस करते हैं।
राजेश खन्ना से शादी करके पछताई Dimple Kapadia, बोलीं- ‘मेरी शादी दर्दनाक थी…’