इंडिया न्यूज, अहमदाबाद:
पाकिस्तान की मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग करने का दुस्साहस किया है। यह घटना गुजरात के द्वारका में समुद्री इलाके में हुई है। पाकिस्तानी की फायरिंग में एक मछुआरे की मौत भी हो गई है, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त पाकिस्तानी मरीन ने ये हमला किया, उस वक्त बोट भारतीय सीमा में ही थी। बावजूद इसके पाकिस्तान मरीन ने भारत की जल परी बोट पर गोलीबारी की थी। इस बोट में मौजूद एक मछुआरे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read : दिल्ली सरकार ने बढ़ाई फ्री राशन योजना

Connect With Us : Twitter Facebook