इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, 13-year-old from Patiala come delhi drive 300 kilometre cycle): पंजाब के पटियाला का रहना वाला 13 वर्षीय एक लड़के ने अपने पसंदीदा यूट्यूब स्टार से मिलने की कोशिश में तीन दिनों में 250 किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाई और दिल्ली पहुंचा। उसे पुलिस ने पकड़ कर उसके परिवार के हवाले कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, “तीन दिनों में लड़के ने यूट्यूबर  से मिलने के सारे प्रयास किये। लड़का, यूट्यूबर निश्चय मल्हान के दिल्ली स्थित पीतमपुरा के अपार्टमेंट पंहुचा, लेकिन निश्चय मलान घर पर नही थे वह किसी काम से दुबई की यात्रा पर है।”

निश्चय मल्हान का ट्वीट

लड़का आठवीं कक्षा का छात्र है और 4 अक्टूबर को लापता हो गया, उसके माँ-बाप को लगा की वह कोई योजना बना सकता क्योंकि वह “ट्रिगर इंसान’ नाम के हास्य और पैरोडी चैनल से काफी प्रभावित था जिसके लगभग 1.7 करोड़ फॉलोवर है।

पार्क में मिला लड़का

परिवार और पटियाला पुलिस ने संकेत जुटाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और दिल्ली में पुलिस से सम्पर्क किया। यूट्यूबर ने भी जानकारी के लिए अपील की और लड़के से घर से लौटना का आग्रह किया। रास्ते में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लड़का दिख रहा है। यह स्पष्ट नहीं था कि वह रात में कहां रुका या कहां विश्राम किया।

दिल्ली पुलिस को पता चला कि यूट्यूबर पीतमपुरा इलाके में रहता है। पुलिस ने वहां के निवासियों के संघ से संपर्क किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बच्चे को देखा। पुलिस यूट्यूबर निश्चय मल्हान के अपार्टमेंट में गई, तो पता चला कि वह दुबई गए हुए है।

पुलिस को पहले लड़के की साइकिल मिली और फिर उसे कुछ देर तलाशी लेने के बाद शाम करीब पांच बजे एक पार्क में मिला। लड़के का परिवार दिल्ली आया था और उसे घर ले गया था। उनके नाना ने कहा कि वह आभारी हैं कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। यूटूबर ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “अच्छी खबर है। लड़का मिल गया है। भगवान का शुक्र है।”