इंडिया न्यूज़, मध्य प्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश में एक दिल देहले देने वाले हादसा पेश आया। जिसमे 5 लोगो की मौत और 30 से ज्यादा लोगो के घ्याल होने की खबर आई है। घटना शुक्रवार देर रात की है जब बारातियो से भरी पिकअप पलट गई। हादसा तब हुआ जब पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से देवलोंद जा रही थी। जिसमे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए उनमे से 10 की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप में सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमे से एक ने हॉस्पिटल जाते समय दम तोड़ दिया था। बाकि के घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ADGP डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित एसपी एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं ब्यौहारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
स्थानीय निवासियों ने की मदद
पिकअप के पलटने के बाद स्थानीय लोगो ने उसमे फसे लोगो को बहार निकाला। वाहन में कुल 42 लोग सवार थे। जिनमे से 4 की मोके पर मौत हो गई। एक व्यक्ति हॉस्पिटल जाते हुए मर गया। अन्य सभी बाराती घायल हो गए है। जिनमे से कुछ लोगो की हालात अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : मुकेश खन्ना के शक्तिमान पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, जानें कब होगी शूटिंग शुरू