भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप
इंडिया न्यूज, मुंबई:
पिछले कुछ दिन से महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। अब भाजपा नेता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट जाने की धमकी दे दी है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने उनको हिरासत में लिए जाने के पीछे मुख्यमंत्री का हाथ होना बताया है। भाजपा ने ता ने कहा कि उद्धव ठाकरे के आदेश पर ही उन्हें सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया था। वह इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।
यह लगाए आरोप
सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने सीएम के खिलाफ काफी भड़ास निकाली। उन्होंने सीएम के खिलाफ कोर्ट का रुख करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें छह घंटे तक नजरबंद रखा। जब मैंने इसका कारण पूछा तो पुलिस अधिकारियों ने मुझे एक आदेश की कॉपी थमा दी, लेकिन बाद में पता चला कि वह आदेश फर्जी था। उन्होंने कहा कि मुझे अब एक नया आदेश दिखाया गया है कि मुझे मुंबई से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहला आदेश फर्जी था।
उन्होंने कहा कि मुझे कोल्हापुर जाने की इजाजत नहीं है। यह मेरे अधिकारों का हनन है। मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करूंगा।
यह है मामला
ज्ञात रहे कि किरीट सोमैया रविवार को कोल्हापुर जिले का दौरा करने वाले थे। उन्हें ट्रेन से कोल्हापुर जाना था। इससे पहले ही उन्हें मुंबई में नजरबंद कर दिया गया था। कोल्हापुर जिलाधिकारी का कहना था कि उनकी जान को खतरा है और उनके इस दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
Connect With Us:- Twitter Facebook